कामधेनु गाय घर में इस जगह रखें, सात पीढ़ी तक रहेगी अमीरी


By Shivansh Shekhar21, Feb 2024 03:30 PMnaidunia.com

कामधेनु गाय

अक्सर आपने कामधेनु गाय को कहीं न कहीं देखा ही होगा, जिसके बॉडी पर कई देवी देवताओं के चित्र होते हैं। यह चित्रण हाथों से किया जाता है।

कैसे पड़ा नाम?

इसे ही कामधेनु गाय कहते हैं, जो समुद्र मंथन के दौरान निकाले गए 14 बहुमूल्य रत्न में से एक है। कहते हैं कि इस गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है।

मिलता है लाभ

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर या दुकान में कामधेनु गाय रखने से बहुत बड़ा लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इसे रखने के क्या नियम और फायदे हैं।

कहां रखें कामधेनु गाय?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या दुकान के ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में कामधेनु गाय रखना सर्वोत्तम होता है। इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है।

किस तरह रखें?

यदि आप घर में चांदी, पीतल, तांबे की धातु से बनी कामधेनु गाय की मूर्ति रख सकते हैं। शुभता के लिए ये सभी धातु शुद्ध व पवित्र माने जाते हैं।

होगें लाभ

आय में वृद्धि के लिए आप अपने घर में या तिजोरी में कामधेनु गाय की मूर्ति रख सकते हैं। बहुत जल्द ही आपको इसका असर देखने को मिलेगा।

खर्च से बचाव

यदि आप खर्चों से परेशान हैं तो घर, दुकान या ऑफिस के दक्षिण पश्चिम में कामधेनु गाय की मूर्ति रखें। इसके नियमित पूजा से आपके खर्चे कम होंगे।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पुण्डरीकाक्ष स्तोत्र के जाप से प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी