चंदन की माला धारण करने के चमत्कारी फायदे


By Ayushi Singh15, Jun 2024 11:30 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में चंदन का इस्‍तेमाल कई तरीके से किया जाता है। पूजा-पाठ में चंदन का तिलक लगाया जाता है और जाप के लिए चंदन की माला का प्रयोग किया जाता है। लेकिन, आज हम आपको चंदन की माला धारण करने के चमत्कारी फायदे बताएंगे।

दूर होती है धन की समस्या

चंदन की माला धारण करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। साथ ही, जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

मंगल दोष से छुटकारा

मंगल दोष से छुटकारा पाने के लिए मां दुर्गा की उपासना करना चाहिए। ऐसा करके माला को धारण करने से मंगल दोष की समस्या दूर होती है।

दूर होने लगता है तनाव

अगर आपको तनाव से छुटकारा पाना है, तो चंदन की माला को धारण कर सकते हैं। इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव दूर होने लगता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

चंदन की माला धारण करने से दिमाग में अच्छे विचार आने लगते हैं। साथ ही, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भगवान का जाप

सफेद चंदन की माला से भगवान श्रीराम, विष्णु और कृष्ण भगवान के मंत्रों का जाप करना लाभकारी माना जाता है।

चंदन की माला के प्रकार

चंदन की माला दो प्रकार की होती है-लाल और सफेद। इसे धारण करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

इस दिन करें धारण

चंदन की माला को धारण करने के लिए गुरुवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। इसको धारण करने से पहले गंगाजल से धो लें।

इन फायदों से धारण से करें चंदन की माला। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सूर्य ने किया मिथुन में प्रवेश, 31 दिन तक राजा जैसा जीवन बिताएंगी ये राशियां