शुगर के लिए सबसे अच्‍छे योगासन


By Ram Janam Chauhan06, Dec 2024 12:35 PMnaidunia.com

खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोग तेजी से डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में इन एक्सरसाइज को करने से ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।

साइक्लिंग करें

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए साइक्लिंग बेहतरीन वर्कआउट है, इससे शरीर में मौजूद कैलोरी बर्न होने के साथ ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।

सुबह वॉकिंग करें

रोजाना सुबह के समय 30 मिनट वॉकिंग करने से शरीर में ब्लड शुगर के साथ इंसुलिन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

स्ट्रेंथ वर्कआउट करना

हफ्ते में 2-3 बार स्ट्रेंथ वर्कआउट करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

स्विमिंग करें

स्विमिंग करने से मांसपेशियों को एक्टिव करने में मदद मिलती है, जिससे शुगर लेवल मेंं सुधार होने के साथ और शरीर भी फिट रहता है।

स्टेचिंग एक्सरसाइज करें

रोजाना सुबह 10 मिनट स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही, यह शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

योग करें

सुबह के समय भुजंगासन, पवनमुक्तासन और कपालभाति जैसे योगासन कर सकते हैं, इससे डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।

इन एक्सरसाइज को करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Uric Acid के मरीज सर्दियों में जरूर खाएं 1 मौसमी सब्जी