संतरा और कीनू में क्या अंतर है?


By Arbaaj18, Aug 2024 02:21 PMnaidunia.com

अक्सर जब लोग बाजार फल लेने जाते हैं, तो संतरे और कीनू में फर्क नहीं कर पाते है। अगर आप भी ऐसे ही परेशान रहते है, तो चलिए हम आपको कुछ अंतर बताते हैं।

संतरा और कीनू

इन दोनों फल का रंग एक सा ही होता है, जिसके कारण लोग अंतर नहीं कर पाते हैं, लेकिन कुछ अंतर भी होते है, जो बारीक भले हो सकते हैं।

छिलके का अंतर

संतरा और कीनू में अंतर करने के लिए आप छिलके की मदद लें सकते है। संतरे का छिलका खुरेदा हुआ होता है। वहीं, कीनू का छिलका चिकना होता है।

वजन का अंतर

दोनों फल के वजन में भी अंतर देखा जा सकता है। कीनू का वजन ज्यादा होता है और संतरे का हल्का वजन होता है।

स्वाद का अंतर

कीनू और संतरे के स्वाद में भी अंतर हो सकता है। कीनू और संतरे दोनों मीठे या खट्टे हो सकते हैं। हालांकि, अधिकांश कीनू, संतरे की तुलना में कम खट्टे और मीठे होते हैं।

संतरे में पोषक तत्व

संतरे में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-सी और पोटेशियम पाया जाता है, जो कई समस्याओं में कारगर साबित होता है।

कीनू में पोषक तत्व

कीनू भी पोषक तत्व में कम नहीं होता है। इसमें विटामिन- सी और बी 6, पोटेशियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं।

इन अंतर से कीनू और संतरे में फर्क लगा सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सेहत के लिए वरदान है यह फल, खाने से मिलेंगे फायदे