नारियल पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन नारियल पानी पीने से कई समस्याएं बढ़ भी सकती है।
नारियल पानी का सेवन कई समस्याओं में नुकसानदायक भी साबित होता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।
ज्यादा मात्रा में नारियल पानी का सेवन करने से बॉडी में सूजन आ सकती है। दरअसल, इसमें सोडियम की भरपूर मात्रा होती है।
अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो नारियल का पानी नहीं पीना चाहिए। इसमें मौजूद पोटैशियम बीपी को और लो करता है।
किडनी से जुड़ी समस्याओं में भी नारियल का पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम पाया जाता है।
अगर नारियल पानी का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो ब्लड शुगर का लेवल हाई हो सकता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है।
अगर आप जरूरत से ज्यादा नारियल पानी पीते हैं, तो इससे आपको दस्त की समस्या हो सकती है। इसमें पोटैशियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो दस्त का कारण बनता है।