शादी एक पवित्र बंधन है, जिसमें वर-वधु हमेशा के लिए एक हो जाते हैं। लेकिन कोई भी चीज समय पर ही ठीक लगती है। आज भी भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां बाल विवाह होते हैं।
भारत के कानून के हिसाब से शादी करने के लिए लड़के की उम्र 21 और लड़की की उम्र 18 साल है। लेकिन क्या आप जानते हैं, बच्चों की कम उम्र में शादी करने से क्या नुकसान हो सकते हैं?
कम उम्र में शादी करने से जीवन खुशहाल नहीं रहता। वर-वधु की सभी ख्वाहिशें, जिम्मेदारियों में दबी रह जाती हैं।
कम उम्र में शादी करने से लड़का-लड़की पर अचानक कई जिम्मेदारियां आ जाती हैं, जिसके कारण वो खुद का ख्याल रखना ही भूल जाते हैं।
कम उम्र में शादी करने से बच्चे भी जल्दी हो जाते हैं। जिसके कारण वधु के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
शादी से पहले व्यक्ति को खुद को समझने, करियर बनाने और स्वतंत्र बनने का मौका मिलता है। जल्दी शादी करने से व्यक्ति की व्यक्तिगत ग्रोथ और आत्मनिर्भरता प्रभावित होती है।
कम उम्र में शादी करने से अक्सर पढ़ाई-लिखाई बीच में ही छूट जाती है। जिसके कारण न तो वो खुद तरक्की कर पाते हैं, न बच्चों को सिखा पाते हैं।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com