ये लोग गलती से भी न खाएं खरबूजा, हो सकते हैं गंभीर नुकसान


By Ritesh Mishra27, Apr 2025 08:00 AMnaidunia.com

गर्मियों में खरबूजा का सेवन काफी किया जाता है। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

खरबूजा में पाए जाने वाले पोषक तत्व

खरबूजा में विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर, पोटैशियम, कैलोरी और फोलेट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इतने पोषक तत्वों के बाद भी इसका सेवन कुछ लोगों को करने से बचना चाहिए।

शुगर पेशेंट के लिए खरबूजा

खरबूजे में नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसलिए डायबिटिक पेशेंट अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

डायरिया की समस्या में खरबूजा

खरबूजा वैसे तो जल्दी पचता है, लेकिन अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो इससे पेट में गैस, ऐंठन और डायरिया की परेशानी हो सकती है।

लो बीपी के मरीज

खरबूजा में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है जो हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। वहीं जिन लोगों का पोटेशियम का लेवल 4 से 5 के बीच जाए, तो इससे पर परहेज करना चाहिए।

सर्दी-जुकाम का खतरा

रात के समय खरबूजा खाने से पाचन पर असर पड़ सकता है और इससे सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ सकता है।

किडनी के मरीज परहेज करें

खरबूज में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, यह किडनी समस्याओं वाले मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।

ये लोग गलती से भी न खाएं खरबूजा, हो सकते हैं गंभीर नुकसान। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

दही और खजूर एक साथ खाने के फायदे