हाथ में पैसा न टिकने के क्या कारण हैं?


By Amrendra Kumar Yadav07, Jul 2024 01:35 PMnaidunia.com

हाथ में पैसा न टिकना

बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि कितनी भी कोशिश कर लें उनके हाथ में पैसा नहीं टिकता और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

हो सकता है वास्तु दोष

हाथ में पैसा न टिकने का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।

न पहनें काले रंग का कपड़ा

कुछ लोग शौक में काला कपड़ा पहनते हैं। वास्तु के मुताबिक, काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक होता है। ऐसे में काले कपड़े पहनने से धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

घर में न रखें प्लास्टिक के फूल-पौधे

आजकल लोग प्लास्टिक के फूल-पौधे घर में रखते हैं, जो कि वास्तु की दृष्टि से उचित नहीं माना जाता है। इन पौधों को रखने से नेगेटिविटी आती है।

घर के दरवाजों से न आए आवाज

वास्तु के नियमों के मुताबिक, घर के दरवाजों से कभी आवाज नहीं आनी चाहिए। इसके लिए समय-समय पर दरवाजों में तेल डालते रहें।

घर में स्थापित करें कुबेर यंत्र

कुबेर यंत्र बहुत शुभ माना जाता है, इसे घर में स्थापित करने से धन की कमी नहीं होती है और आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है।

न रखें जूठे बर्तन

वहीं, कुछ लोगों की जूठे बर्तन छोड़कर रखने की आदत होती है। ऐसा करने से नकारात्मकता आती है और धन की तंगी होती है।

किचन रखें साफ

इसके लिए बर्तन को हमेशा साफ करके ही रखें और इसके साथ ही किचन भी साफ-सुथरा रखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हाथ में इन कारणों से पैसा नहीं टिकता है। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

किस दिन धारण करनी चाहिए तुलसी की माला?