अक्सर लोग रोजाना सुबह के समय पूजा-पाठ करते हैं और इससे देवी-देवता प्रसन्न भी होते हैं। आइए जानते हैं कि पूजा अधूरी रहने पर कौन-से संकेत मिलते हैं-
अगर पूजा के दौरान बार-बार दीपक बूझ जाती है तो इसका मतलब है कि भगवान आपसे नाराज है और पूजा भी अधूरी मानी जाती है।
पूजा-पाठ के दौरान नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है,लेकिन अगर नारियल खराब निकलता है तो इससे पूजा अधूरी मानी जाती है।
पूजा के दौरान सिंदूर की डिब्बी गिरना अशुभ माना जाता है और इससे जीवन में कई अशुभ संकेत भी मिलते हैं।
पूजा के दौरान अचानक फूल गिर जाता है तो इसे अशुभ माना जाता है और इससे जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत मिलता है।
पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले जल का पात्र अगर बार-बार छलकता है या गिर जाएं तो यह भी पूजा अधूरी होने का संकेत हो सकता है।
पूजा के समय मन इधर-उधर होना या अशांत होना। इससे भी पूजा अधूरी मानी जाती है और मनोकामना भी पूर्ण नहीं होती है।
पूजा अधूरी रहने पर यह संकेत मिलते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM