अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग पान का पत्ता चबाते है, लेकिन कभी सोचा है कि आखिर इसको खाने से शरीर को क्या लाभ मिलता होगा?
पान का पत्ता गुणों से भरपूर होता है, जिसके कारण इसको चबाने से शरीर को कई फायदे मिलते है। इसमें पान के पत्तों में विटामिन सी, थायमिन, नियासिन, एंटीफंगल, राइबोफ्लेविन और कैल्शियम पाया जाता हैं।
अगर खाली पेट 1 पान का पत्ता चबाएं, तो इंफेक्शन से बचाव हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं।
जिन लोगों का पाचन ठीक नहीं रहता है उनको पान का पत्ता रोज सुबह चबाना चाहिए। इसको खाने से पाचन मजबूत होता है।
अगर किसी के जोड़ों में दर्द रहता है, तो खाली पेट पान का पत्ता खाना चाहिए। इसके खाने से जोड़ों का दर्द कम होता है, क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
अगर आप रोज सुबह पान के पत्तों को चबाएं, तो इससे मसूड़ों की सूजन में आराम मिल सकता है। साथ ही पान के पत्ते खाने से दांतों का दर्द और इंफेक्शन भी दूर होता है।
पान का पत्ता खाली पेट खाना अधिक फायदेमंद होता है। रोज 1 से अधिक पान का पत्ता न खाएं, क्योंकि किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में ही करना फायदेमंद होता है।
पान का पत्ता खाने से सेहत को ये सभी लाभ मिलते हैं। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ