अक्सर घर में कुछ ऐसी चीजें होती है, जिसका ध्यान व्यक्ति नहीं देता है और बाद में कई परेशानियां बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं कि किन बातों से घर में दरिद्रता आती है-
घर में साफ-सफाई न होने के कारण दरिद्रता आती है और इससे कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
घर में सुबह-शाम पूजा न होने की वजह से भी दरिद्रता आती है और इससे देवी-देवता घर में वास नहीं करते हैं।
रात के समय किचन में झूठे बर्तन रखकर सो जाने से भी कई आर्थिक चीजों का सामना करना पड़ता है और इसका असर परिवार पर पड़ता है।
किसी मंदिर या गरीबों में दान-पुण्य न करने की वजह से भी दरिद्रता आती है। इसलिए समय के साथ दान-पुण्य करते रहना चाहिए।
अक्सर लोगों की आदत होती है कि वह अपने पर्स को खाली रखते हैं,लेकिन पर्स को भूलकर भी खाली नहीं रखना चाहिए। इससे पैसों की तंगी बढ़ती है।
घर में पुरानी और टूटी-फूटी चीजों को रखने से भी कई परेशानियां बढ़ती है और इससे परिवार के लोगों की बरकत भी रुक जाती है।
इन बातों से घर में दरिद्रता आती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM