किचन में रखी कुछ चीजों का कभी भी किसी बाहरी को नहीं देना चाहिए। आइए जानते हैं किचन में रखी इन चीजों के बारे में जिसका लेन देन करने से हमें बचना चाहिए।
हर घर में किचन घर में रहने वालों की भोजन की पूर्ति के लिए होता हैं। किचन को हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए। ऐसा न करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
आपके किचन में कुछ ऐसी चीजें भी होती जिसका गलती से भी आपको लेन देन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।
चावल को लोग अक्सर दान के लिए उपयोग करते हैं जो कि गलत भी नहीं हैं। परंतु चावल का दान तभी करें जब आपके पास यह पर्याप्त मात्रा में हो। चावल कभी भी घर में खत्म नहीं होना चाहिए।
घर में अगर चावल खत्म हो रहा हो तो तुरंत मंगवा लें। माना जाता हैं कि घर में चावल खत्म होने से विवाहित जीवन में दिक्कतें आती हैं।
हल्दी के लेन-देन से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसलिए हल्दी न तो कभी उधार लें और न ही किसी को दें। हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता हैं।
नमक देने से भी आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। नमक के लेन देन से आपके ऊपर राहु की दृष्टि आती हैं। इसलिए ऐसा करने से आपको बचना चाहिए।
सरसों के तेल का शनिदेव से संबंध होता हैं इसलिए कभी भी सरसों के तेल का लेन देन न करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो शनि की दृष्टि आप पर आती हैं।