महिलाएं करियर में तरक्की पाने के लिए करें ये आसान उपाय


By Ekta Sharma20, May 2023 07:31 PMnaidunia.com

वास्तु दोष

वास्तु दोष के कारण कामकाजी महिलाओं के करियर और कारोबार भी असर पड़ता है। इससे उनकी तरक्की थम जाती है।

करियर में मिलेगी तरक्की

अगर आप भी कामकाजी महिला हैं और करियर में सफलता पाना चाहती हैं, तो ये वास्तु उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है।

दक्षिण दिशा

गृह निर्माण के समय ध्यान रखें कि शयनकक्ष का द्वार दक्षिण दिशा में खुले। मुख्य दरवाजा और शयन कमरे का दरवाजा दक्षिण दिशा में खुलना महिलाओं के लिए शुभ होता है।

बाल न धोएं

कामकाजी या कारोबारी महिला को कभी भी रात में सोने से पहले बाल नहीं धोने चाहिए। अगर महिलाएं रात में बाल धोती हैं, तो घर में वास्तु दोष लगता है। करियर और कारोबार में बाधा आती है।

मुख्य द्वार

अगर आप करियर और कारोबार में तरक्की पाना चाहती हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर रात के समय एक पात्र में पानी थोड़ा सा नमक मिलाकर रख दें। अगली सुबह पानी को किसी चौराहे पर फेंक दें।

नमक के पानी का पोछा

वास्तु दोष को दूर करने के लिए रोजाना सुबह में पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाएं। इस उपाय को करने से भी वास्तु दोष दूर होता है। करियर और कारोबार में मन मुताबिक तरक्की मिलती है।

गुरुवार का व्रत

कामकाजी महिलाओं को गुरुवार का व्रत करना चाहिए। कुंडली में गुरु मजबूत रहने से सुख, समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। इसके लिए हर गुरुवार को जल में हल्दी मिलाकर केले के पौधे को जल का अर्घ्य दें।

दरवाजे पर तेल में सिंदूर मिलाकर लगाएं, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न