अगर आप भी हर समय पेट फूलना, बदहजमी और गैस से परेशान रहते हैं और दवाइयां खाने के बाद भी पेट की समस्या में आराम नहीं मिल रहा, तो इसका कारण आपका खानपान हो सकता है।
पेट खराब होने पर कुछ चीजों का सेवन हमारे पेट को मंजूर नहीं होता, जिसके कारण पेट फूलने, बदहजमी और गैस जैसी परेशानियां हो सकती हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे ऐसी स्थिति में किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।
अगर आपको भी गैस, अपच और बदहजमी की समस्या हो रही है, तो इससे बचने के लिए आपको दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
पेट की समस्या होने पर बर्गर, पिज्जा, पास्ता, और अन्य प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचना चाहिए। इसमें फाइबर की कमी होती है, जो पेट के लिए नुकसानदायक है।
पेट में समस्या होने पर लाल मिर्च, काली मिर्च, गरम मसाले, और अन्य तीखे मसाले का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में जलन और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।
पेट में गड़बड़ी होने पर क्रुसीफेरस सब्जियां जैसे कि कैबेज, ब्रोकली, फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। ये सब्जियां पेट में ब्लोटिंग का कारण बन सकती हैं।
कई लोग पेट में गड़बड़ी होने पर सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं। लेकिन, बता दें कि सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा में कार्बन डाइऑक्साइड पाया जाता है। इससे गैस की परेशानी और बढ़ सकती है।
इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com