एकादशी पर कौन-से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?


By Ayushi Singh28, Sep 2024 04:01 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर सारी इच्छाएं पूरी होती है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि एकादशी पर कौन-से रंग के कपड़े पहनने चाहिए-

पीला रंग

एकादशी पर पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि पीला रंग भगवान विष्णु को काफी प्रिय है। पीला रंग समृद्धि और खुशी का प्रतीक माना जाता है।

सफेद रंग

सफेद रंग पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के कपड़े पहनने से घर-परिवार में शांति बनी रहती है।

हल्का नीला

एकादशी पर हल्का नीला कपड़े पहनने से जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है और इसे शांति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है।

गुलाबी रंग

एकादशी पर गुलाबी रंग पहनने से मानसिक शांति मिलती है और इससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है। इसे प्रेम और करुणा का प्रतीक माना जाता है।

प्राप्त होती है कृपा

एकादशी के दिन विशेष रूप से इन रंगों के कपड़े पहनने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और वह प्रसन्न भी होते हैं।

पूर्ण होती है मनोकामना

इस दिन इन रंगों के कपड़े पहनने से भगवान विष्णु अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं और आशीर्वाद भी देते हैं।

एकादशी पर इन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पितृ पक्ष के अंतिम दिन कर लें ये उपाय, सभी पितर होंगे प्रसन्न