लंबे समय तक कंबल में रहने के बाद भी हाथ-पैर ठंडे रहते हैं, तो ऐसा 3 कारणों से हो सकता है। अइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-
हाथ-पैर ठंडे होने की सबसे मुख्य वजह ब्लड सर्कुलेशन का खराब होना हो सकता है, क्योंकि ऐसा होने पर खून शरीर के सभी अंगों तक सही मात्रा में नहीं पहुंचता है।
लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने, धूम्रपान करने, ज्यादा कैफीन का सेवन और हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हो सकता है।
आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो जाता है, जिससे शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन को पहुंचने में परेशानी हो सकती है।
आयरन की कमी होने पर शरीर में कमजोरी, थकान, त्वचा का पीला पड़ना, सर दर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप हाइपोथायरायडिज्म की समस्या से जूझ रहे हैं, तो घंटों कंबल में बैठने के बावजूद हाथ- पैर ठंडे होने की शिकायत हो सकती है।
थायराइड होने पर वजन बढ़ना, बालों के झड़ने की समस्या, सुस्ती और थकावट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अगर घंटों कंबल में बैठने के बाद भी हाथ-पैर ठंडे रहते हैं, तो एक बार डॉक्टर से इस बारे में जरूर सलाह लें।
रजाई में रहने के बावजूद हाथों और पैरों के ठंडे रहने की ये वजहें हो सकती हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com