शादी से जुड़े सपने देखना किन बातों का संकेत देते हैं?


By Ayushi Singh30, Jan 2025 06:08 PMnaidunia.com

स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने में हमें आने वाले समय के बारे में कुछ-न-कुछ जरूर बताते हैं। आइए जानते हैं कि शादी से जुड़े सपने देखना किन बातों का संकेत देते हैं-

जल्द होगी शादी

स्वप्न शास्त्र के अनुसार शादी से जुड़े सपने देखते हैं तो इससे जीवन में जल्दी ही शहनाई बजने वाली है और शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

मिलेगा मनपसंद जीवनसाथी

अगर सपने में प्रेमी के साथ घूमते-फिरते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि जल्द विवाह के योग बनने वाले हैं और शादी मनपसंद इंसान से हो सकती है।

माना जाता है शुभ

अगर शादी से संबंधित सपने देखते हैं तो इस सपने को शुभ माना जाता है और इससे जीवन में कई बदलाव भी देखने को मिलते हैं।

शादी का मंडप देखना

अगर सपने में शादी का मंडप देखते हैं तो इसका मतलब है कि घर में कोई शुभ काम होने वाला है और शुभ समाचार मिल सकता है।

सेहरा बांधे हुए

अगर कोई लड़की सपने में लड़के को सेहरा बांधे हुए देखती है तो इससे आपकी शादी जल्द हो सकती है और खुशियों का आगमन होता है।

जल्द आ सकता है रिश्ता

अगर किसी लड़की को सपने में कोई लड़का फूल लिए दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपके लिए कोई जल्द ही रिश्ता आ सकता है।

शादी से जुड़े सपने देखना इन बातों का संकेत देते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

अनार का पेड़ घर में होने से क्या होता है?