अनार का पेड़ घर में होने से क्या होता है?


By Ayushi Singh30, Jan 2025 04:55 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में पेड़-पौधे का विशेष महत्व है और इसे घर में लगाने से जीवन में कई फल भी प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कि अनार का पेड़ घर में होने से क्या होता है-

माना जाता है शुभ

वास्तु के अनुसार घर में अनार का पेड़ होना शुभ माना जाता है और इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

ऐसा माना जाता है कि घर में अनार का पेड़ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इससे जीवन में कई लाभ होते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में अनार का पेड़ होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

प्राप्त होती है कृपा

कहा जाता है कि अनार का पेड़ माता लक्ष्मी को बेहद पसंद है और इसे घर में लगाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

बनी रहती है बरकत

वास्तु के अनुसार घर में अनार का पेड़ होने परिवार के लोगों की बरकत होती है और इससे जीवन की सारी परेशानियां दूर होती है।

दूर होता है ग्रह दोष

अनार का पेड़ घर में होने से ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है और इससे किस्मत के दरवाजे भी खुलते हैं। साथ ही, शुभ परिणाम भी मिलते हैं।

इन कारणों से अनार का पेड़ घर में होना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बसंत पंचमी पर करें ये 4 उपाय, कारोबार-करियर में मिलेगी सफलता