हर कोई सोचता है कि उसका जीवन सुखी रहे और खुशहाली बनी रहे। जीवन में सफलता पाने के लिए भी वह खूब मेहनत करता है, जिससे बरकत बनी रहे। आइए जानते हैं कि घर में बरकत लाने के लिए क्या करना चाहिए-
घर में बरकत लाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, जिससे घर में धन का आगमन हो और किसी प्रकार की कमी न रहे। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे।
ऐसा माना जाता है कि कपूर को दक्षिण-पूर्व दिशा में जलाने से घर में मौजूद सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती हैं। इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।
घर में जब भी रोटी बनाएं, तो पहली रोटी गाय को खिलाएं। इस रोटी में एक आटे की लोई के साथ थोड़ा सा गुड़ या फिर चीनी रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से हर तरह के दोषों से निजात मिलती है।
शाम के समय पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें 2 लौंग भी डाल दें। रोजाना प्रवेश द्वार के दोनों तरफ दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से देवी-देवता के साथ पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर में बरकत होती है।
माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए रोजाना पूजा के दौरान लाल फूल अर्पित करें। दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
घर में बरकत के लिए शुक्रवार को 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः:' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप माला से करना अच्छा माना जाता है।
इन चीजों से घर में बरकत आती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM