पूजा के दौरान व्यक्ति को कई शुभ संकेत मिलता है। आइए जानते है भगवान की प्रतिमा से फूल गिरना क्या संकेत मिलता है?
पूजा के दौरान, भगवान की प्रतिमा से फूल गिरना यह संकेत देता है कि आपके लिए कुछ शुभ होने वाला है। फूल गिरने का भी कई मतलब होता है।
पूजा के समय, मूर्ति से फूल गिरना इस बात का संकेत दिखाता है कि आपकी पूजा सफल हुई है। भगवान आप से प्रसन्न है और आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी करते हैं।
फूल का मूर्ति से गिरना जीवन में सुख-समृद्धि का संकेत होता है। ऐसे में भगवान की तस्वीर से फूल गिरना भी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मानना चाहिए।
मूर्ति से गिरे फूल को अपने पास संभाल कर रखें। फूल को साफ-सुथरे लाल रंग के कपड़े में 1 रुपये के सिक्के में थोड़े से चावल के साथ बांधकर रखना चाहिए।
फूल को बताए गए तरीके से रखने से जीवन में कभी भी धन की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा पूजा के दौरान लौ का ऊपर उठना भी बेहद शुभ माना जाता हैं।
अगर पूजा के दौरान, लौ ऊपर की ओर उठती है तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। यह भी इस बात का अर्थ है कि आपकी पूजा सफल हुई है।
पूजा के दौरान अगर आपकी आंखों से आंसू गिर रहे है तो यह भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, ऐसा होना आपके जीवन से सभी कष्टों के कटने का संकेत होता है।