पूजा के समय रोना आए तो क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav18, Jun 2024 07:42 PMnaidunia.com

पूजा-पाठ का महत्व

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का अत्यधिक महत्व होता है। पूजा करने से ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दूर होते हैं जीवन के कष्ट

ईश्वर का ध्यान करने से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही किए गए कार्यों में सफलता मिलती है।

भक्ति में लीन होना

कई बार लोग ईश्वर की भक्ति में इतना लीन हो जाते हैं कि आसपास का सब कुछ भूल जाते हैं। ऐसा लगता है मानो खुद को पूरी तरह से ईश्वर को समर्पित कर दिया हो।

आंखों से आते हैं आंसू

ईश्वर की भक्ति में लीन भक्तों की आंखों में कई बार आंसू आ जाते हैं। ज्योतिष की मानें तो इसका अर्थ यह है कि उस पर ईश्वर की कृपा प्राप्त है।

पूजा का मिलता है पूर्ण फल

ऐसे लोगों को पूजा का पूर्ण फल मिलता है और मनचाही मुरादें पूरी होती हैं। इसके साथ ही जीवन में होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

भगवान के प्रसन्न होने का है संकेत

पूजा करते समय आंखों से आंसू आना इस बात का भी संकेत है कि ईश्वर खुश हैं और उनका आशीर्वाद जल्द ही मिलने वाला है।

आती है खुशहाली

पूजा के वक्त आंखों से आंसू आने पर जीवन में खुशहाली आती है और परिवार के सदस्यों पर भगवान का प्यार बरसता है।

मिलती है कामयाबी

वहीं, आंखों में आंसू आने पर व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है और करियर में तरक्की होती है। इसके साथ ही रुके हुए काम भी पूर्ण होते हैं।

पूजा के समय आंखों से आंसू आने पर ये लाभ होते हैं। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

रातों रात अमीर बना देगा राहु ग्रह, बस करें 1 मंत्र का जाप