डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होने पर स्किन अलग तरह की दिखाई देने लगती है। आइए जानते हैं कि डिहाइड्रेशन होने पर स्किन कैसी दिखती है?
अक्सर लोग कई बार डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। लेकिन फिर भी उनको समझ नहीं आता है। ऐसी स्थिति में आप स्किन से भी पता लगा सकते हैं।
डिहाइड्रेशन होने पर त्वचा बेजान और रूखी होने लगती है। अगर ऐसा लग रहा हैं, तो समझ लें कि डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं।
अगर आपकी त्वचा अचानक से ढीली दिखनी शुरू हो रही हैं, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत माना जाता है। पानी की कमी से स्किन ढीली होने लगती है।
त्वचा पर झुर्रियां निकलना भी डिहाइड्रेशन का ही संकेत माना जाता है। डिहाइड्रेशन के कारण व्यक्ति के चेहरे पर झुर्रियां निकलने लगती है।
अगर आप देर रात तक नहीं जागते हैं फिर भी डार्क सर्कल की समस्या हो रही है, तो ऐसा डिहाइड्रेशन के कारण हो सकता है।
अक्सर लोग गर्मियों में डिहाइड्रेशन के शिकार होते हैं। इससे बचने के लिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।