छींक आने से क्या संकेत मिलते हैं?


By Arbaaj11, Apr 2025 08:19 PMnaidunia.com

छींक आने के शुभ और अशुभ दोनों ही संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं कि कब छींक आना शुभ और कब आना अशुभ माना जाता है।

छींक से संकेत

छींक आना एक आम बात है, लेकिन कई स्थितियों में छींक आना धार्मिक दृष्टि से शुभ और अशुभ माना जाता है।

दुर्घटना स्थल पर छींक आना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को किसी दुर्घटना स्थल पर छींक आती है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है।

श्मशान घाट में छींक आना

अगर आप श्मशान घाट पर गए हैं और अचानक ही आपको छींक आ गई है, तो यह छींक आना भी शुभ संकेतों की ओर इशारा करता है।

नहाते समय छींक आना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति नहाते समय बार-बार छींक रहा हैं, तो उसका पूरा दिन शुभ जाने वाला है।

खाते समय छींक आना

अगर खाना खाने के दौरान आपको छींक आ रही हैं, तो यह अशुभ संकेत की ओर इशारा है। आपको कुछ समय के लिए खाना बंद कर देना चाहिए।

घर से बाहर निकलते समय छींक आना

यदि आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और एक बार छींक आ गई, तो यह अशुभ है। लेकिन एक से ज्यादा बार छींक आना शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सगाई के बाद लड़कियां चूड़ियां क्यों पहनती है?