शरीर में हड्डियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। लेकिन हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम की काफी जरूरत होती है। इसके कम होने से हड्डियां बेजान होने लगती है।
यदि कैल्शियम की कमी हो तो हड्डियां कमजोर होने लगती है और झटके में भी वो टूट सकती है। कैल्शियम दांतों और दिमाग के लिए भी जरूरी है।
आजकल के समय में मार्केट में ऐसी चीजें आ गई हैं जो हड्डियों को बेजान बनाने का काम करती है। उनमें कई चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन हम रोजाना करते हैं।
यदि आप दिनभर में अधिक चाय और कॉफी का सेवन करते हैं तो इसका सीधा प्रभाव हड्डियों के ऊपर पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैफीन पाया जाता है।
जो लोग बहुत ज्यादा चीनी का आयोजन करते हैं उनके लिए भी यह घातक है। क्योंकि चीनी में मौजूद तत्व हड्डियों से कैल्शियम को चूस लेती है।
आप जितना ज्यादा नमक खाएंगे उतना ही असर आपकी हड्डियों पर पड़ सकता है। ऐसा करने से आपकी हड्डियां काफी कमजोर हो सकती हैं।
कोल्ड ड्रिंक पीने का शौक यदि आप रखते हैं तो इसे कम करें, क्योंकि इसमें मौजूद सोडा आपकी हड्डियों के लिए हानिकारक मानी जाती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।