आज के समय में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। हर इंसान चाहता है कि वो दूसरे शख्स से आगे हो। लेकिन, किसी भी काम में आगे जाने के लिए दिमाग का तेज होना जरूरी है।
अगर आप भी अपने दिमाग को एक्टिव और मेमोरी को शार्प बनाना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से दिमाग को तेज करने में मदद मिलती है।
बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता, जो दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए रोजाना रात को 6 बादाम भिगोकर रात भर रख दे। इसे सुबह खाली पेट खाएं।
भीगे हुए काले चनों में प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे दिमाग एक्टिव रहता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक कटोरी उबले या भीगे हुए चने खाएं।
दिमाग को तेज और एक्टिव रखने के लिए आप रोजाना एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट और फोलेट होता है, जो ब्रेन फंक्शन को सुधारता है।
अंडे के सेवन से याददाश्त बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल, अंडे में कोलीन नामक तत्व होता है, जो याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। तेज दिमाग के लिए आप ब्रेकफास्ट में उबला अंडा या ऑमलेट खा सकते हैं।
दिमाग को एक्टिव रखने के लिए ग्रीन टी पी सकते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो दिमाग को हेल्दी रखती है।
इन चीजों को डाइट में शामिल करने से दिमाग को तेज करने में मदद मिलती है। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com