रात में क्या खाने से नींद नहीं आती है?


By Arbaaj08, Aug 2024 04:00 PMnaidunia.com

शरीर के लिए खानपान काफी जरूरी होता है, लेकिन किसी भी चीज को सही समय पर सेवन करना चाहिए। गलत समय पर खाने से सेहत बिगड़ने का खतरा होता है।

रात में क्या न खाएं?

रात को सोने से कुछ घंटे पहले कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं, तो आपके रात की नींद उड़ सकती है। आइए जानते है कि रात को क्या नहीं खाना चाहिए।

चाय और कॉफी

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग रात को भोजन के बाद चाय या कॉफी का सेवन करते है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। रात को चाय पीने से नींद में खलल पैदा हो सकती है।

ग्रीन टी

वजन कम करने के लिए भी लोग ग्रीन टी का सेवन करते है, लेकिन रात में ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए वरना रात को नींद आने में समस्या हो सकती है।

खट्टे फल

फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन रात में भूलकर भी खट्टे फल का सेवन नहीं करना चाहिए। रात को खट्टे फल खाने से सीने में जलन हो सकती है।

ज्यादा मसाले वाला खाना

जीभ की स्वाद को बढ़ाने के लिए लोग ज्यादा मसाले वाला भोजन करते है। रात को ज्यादा मसाला खाने से परहेज करना चाहिए।

हाई प्रोटीन

रात को हाई प्रोटीन वाली चीजों को भी खाने से परहेज करना चाहिए। रात को अधिक प्रोटीन खाने से नींद आने में परेशानी हो सकती है।

रात को इन चीजों को खाने से बचना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है?