सुंदर, काले और घने बाल खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों के कारण बालों के झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ी है।
डाइट का ठीक से ध्यान रखकर बालों की झड़ने की समस्या को कम किया जा सकता है। आज हम इस लेख में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे बालों के झड़ने की समस्या कम होती है।
अंडे में बायोटिन और प्रोटीन होता है, जो बालों को जड़ से मजबूत करने में मदद करता है। रोजाना 1-2 अंडे खाने से बाल झड़ने की समस्या कम होती है।
पालक में आयरन, विटामिन ए और सी होता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। इसको जूस या सब्जी बनाकर खाएं।
सैल्मन और ट्यूना मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को घना और मजबूत बनाते हैं। जो लोग नॉन-वेज नहीं खाते, तो इसकी जगह अलसी के बीज खा सकते हैं।
बालों को मजबूत बनाने के लिए स्कैल्प तक पोषण पहुंचना बहुत जरूरी है। इसके लिए रोज़ 5-6 भीगे हुए बादाम और 3-4 अखरोट खाएं।
बालों को मजबूत बनाने के लिए गाजर का सेवन करें। इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता हैं।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com