नवरात्रि में कन्या पूजन का बहुत महत्व होता है। इस दिन कन्याओं की देवी के रूप में पूजा जाता है और उनको गिफ्ट दिए जाते हैं। सही गिफ्ट देने से न सिर्फ आशीर्वाद मिलता है, बल्कि किस्मत भी अच्छी होती है। आइए जानें कि कन्या पूजन में किन चीजों को गिफ्ट में देना शुभ माना जाता है।
कन्या पूजन में लाल चुनरी देना बहुत शुभ माना जाता है। लाल चुनर माता रानी को बहुत प्रिय होती है और कन्या के जीवन को सुख-समृद्धि लाती है।
कन्याओं को चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और काजल गिफ्ट में देने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे आपके जीवन में शुभता भी बढ़ती है।
कन्याओं को कन्या पूजन के टाइम मिठाई और फल देने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और इससे पुण्य की प्राप्ति भी होती है।
छोटी-छोटी कन्याओं को नए कपड़े या दुपट्टा कन्या पूजन में गिफ्ट करना बहुत शुभ होता है। इससे घर में खुशियां बढ़ती है और परिवार के लोग सुखी रहते हैं।
कन्याओं को कन्या पूजन में किताबें, पेंसिल बॉक्स और खिलौने देने से ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है। इन चीजों को गिफ्ट करने से बुद्धि का विकास होता है।
नवरात्रि यों में कन्या पूजन के दौरान दक्षिणा या चांदी के सिक्के देना बहुत शुभ माना जाता है, इससे आर्थिक उन्नति होती है।
कन्या पूजन के बाद कन्याओं को गिफ्ट्स और खाना खिलाना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।