माथे पर चंदन का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। सुबह घर से बाहर निकलने से पहले माथे पर तिलक लगा लें। माना जाता है कि ऐसा करने के अनेक लाभ होते हैं।
आज के समय में ज्यादातर लोग तनाव में रहते हैं। इससे बचना चाहते हैं तो सुबह के समय माथे पर चंदन का तिलक लगा लें।
मेंटल हेल्थ के लिए भी चंदन का तिलक लगाना फायदेमंद होता है। इससे दिमाग में गैर जरूरी विचार नहीं आएंगे और मानसिक शांति बनी रहेगी।
चंदन का तिलक रोजाना लगाने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। इतना ही नहीं, भाग्य की बदौलत व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंदन का तिलक लगाने से पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही, घर में सुख-शांति बढ़ती है।
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भी माथे पर चंदन का तिलक लगाया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से यश की प्राप्ति होती है।
हेल्थ के लिए भी माथे पर चंदन का तिलक लगाना लाभकारी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे त्वचा को ठंडक भी मिलती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि माथे पर चंदन का तिलक लगाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ