पर्स में कपूर का छोटा सा टुकड़ा रखने से क्या होता है?


By Sahil30, Jul 2024 02:53 PMnaidunia.com

कपूर के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में कपूर के कुछ अचूक उपायों का उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि कपूर के टोटके अपनाने से धन संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

पर्स में रखें कपूर का टुकड़ा

कपूर के छोटे से टुकड़े को पर्स में रखना शुभ माना जाता है। आप चाहे तो पर्स में भी कपूर को रख सकते हैं। हालांकि, इसे सही विधि से रखने पर ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मानसिक स्वास्थ्य रहेगा दुरुस्त

जेब में कपूर का छोटा सा टुकड़ा रखने से व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है। यदि आपके घर में किसी की मेंटल हेल्थ सही नहीं है तो उसकी जेब में कपूर का टुकड़ा जेब में लपेटकर रख दें।

नकारात्मकता होगी दूर

कपूर को पर्स या जेब में रखने से व्यक्ति के ऊपर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नहीं पड़ता है। इतना ही नहीं, इससे व्यक्ति का बचाव बुरी नजर से भी होता है।

पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि कपूर का टुकड़ा पर्स में रखने से पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। इसके लिए किसी साफ कपड़े में कपूर के छोटे टुकड़े बांधकर पर्स में रख दें।

राहु दोष से मिलेगा छुटकारा

कुंडली में राहु दोष की वजह से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खराब राहु को ठीक करने के लिए आप जेब या पर्स में कपूर रख सकते हैं।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

कपूर को पर्स में रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं, पैसों में बरकत होनी भी शुरू हो जाएगी।

कपूर रखने का सही तरीका

ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि कपूर को पर्स में रखने के लिए एक कपड़े में कपूर लपेटकर रखें। एक बात का ध्यान रखें कि कपूर के टुकड़े छोटे होने चाहिए और कपड़ा भी साफ ही लें।

यहां हमने जाना कि कपूर को पर्स में रखने से क्या होता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर की पुताई करते समय इन रंगों का रखें ध्यान