पीली सरसों की धूनी देने से क्या होता है?


By Ayushi Singh31, Oct 2024 10:01 AMnaidunia.com

अक्सर लोग घर में पीली सरसों की धूनी जलाते हैं, जिससे घर के वातावरण में बदलाव हो सकें। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीली सरसों की धूनी देने से क्या होता है-

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

पीली सरसों की धूनी जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दूर होती है समस्या

घर में पीली सरसों की धूनी जलाने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है और इससे धन लाभ के योग भी बनते हैं।

प्राप्त होती है कृपा

पीली सरसों की धूनी जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और इससे वह काफी प्रसन्न भी होती है।

दूर होते हैं दोष

रोजाना पीली सरसों की धूनी जलाने से वास्तु दोष दूर होते हैं और इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

बनी रहती है मधुरता

पीली सरसों की धूनी जलाने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है और घर-परिवार में आपसी प्रेम भी बढ़ता है।

वातावरण होता है शुद्ध

पीली सरसों की धूनी जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और इससे जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है।

इन कारणों से पीली सरसों की धूनी जलानी चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नागफनी के पौधे से कैसे दूर करें घर की नेगेटिविटी?