हिंदू धर्म में दीपक का विशेष महत्व है और इसे जलाने से जीवन में रोशनी बनी रहती है। इससे नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। आइए जानते है कि मंदिर में दीप दान करने से क्या होता है-
मंदिर में दीप दान करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और ऐसा करना शुभ भी माना जाता है।
दीप दान करने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं और इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
मंदिर में दीप दान करने से कुंडली में नवग्रहों के दोष दूर होता है और जीवन में शुभ परिणाम भी प्रापत होते हैं।
मंदिर में दीप दान करने से देवी-देवता की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, इससे जीवन की सारी मनोकामना भी पूर्ण होती है।
मंदिर में दीप दान करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।
मंदिर में दीप दान करने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है और इससे रिश्ता भी मजबूत होता है।
इन कारणों से मंदिर में दीप दान करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM