महानवमी पर मां दुर्गा को सिंदूर दान करने से क्या होता है?


By Ayushi Singh11, Oct 2024 11:30 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में महानवमी का विशेष महत्व है। इस दिन दान करने और मां दुर्गा की पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि महानवमी पर मां दुर्गा को सिंदूर दान करने से क्या होता है-

प्राप्त होती है कृपा

महानवमी के दिन मां दुर्गा को सिंदूर दान करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और इससे जीवन भी खुशहाल रहता है।

पति की आयु होती है लंबी

महानवमी के दिन सुहागिन महिलाओं को मां दुर्गा को सिंदूर दान करना चाहिए। इससे पति की आयु लंबी होती है।

वैवाहिक जीवन रहता है खुशहाल

महानवमी के दिन सुहागिन महिलाओं को मां दुर्गा को सिंदूर दान करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

बढ़ता है प्रेम

महानवमी के दिन सुहागिन महिलाओं को मां दुर्गा को सिंदूर दान करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और इससे रिश्ता मजबूत होता है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

महानवमी के दिन मां दुर्गा को सिंदूर दान करने से घर  से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आती है सुख-समृद्धि

महानवमी के दिन मां दुर्गा को सिंदूर दान करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और इससे खुशियों का आगमन होता है।

इन कारणों से महानवमी पर मां दुर्गा को सिंदूर दान कर सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नींबू और कपूर के उपाय से दूर होगी नकारात्मकता