दूध का सेवन हड्डियों को मजबूत करता हैं। वहीं, हींग का अपना विशेष महत्व माना जाता है। हींग का इस्तेमाल जड़ी-बूटी के तौर पर किया जाता है।
दोनों ही चीजें सेहत के लिए फायदेमंद होती है। 1 गिलास दूध में चुटकी भर हींग का पाउडर मिलाकर पीने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिल सकते हैं।
अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो हींग और दूध का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।
यदि किसी को बार-बार हिचकी आ रही है, तो ऐसी स्थिति में दूध और हींग का सेवन करना चाहिए। इस दूध को पीने से हिचकी बंद हो सकती है।
कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज से मरीजों के लिए भी हींग वाला दूध फायदेमंद होता है। दूध और हींग का सेवन करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
दूध और हींग का सेवन करना बवासीर की समस्या में भी फायदेमंद होता है। इसे पीने से बवासीर का दर्द कम हो सकता है।
नियमित रूप से दूध और हींग का सेवन करने से लिवर भी दुरुस्त रहता है। उसे जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।