गर्मियों के मौसम में छाछ का सेवन खूब किया जाता है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में छाछ पीने से क्या होता है?
गर्मी के मौसम में कुछ चीजों का खाना-पीना फायदेमंद होता है। उन्हीं में से एक चीज छाछ है। छाछ की तासीर ठंडी होती है।
छाछ में कई सारे तत्व होते है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम और फास्फोरस का अच्छा सोर्स माना जाता है। साथ ही, इसमें फैट और कैलोरी कम पाई जाती है।
गर्मियों में अधिकतर लोग लू के शिकार होते हैं। लेकिन छाछ का सेवन करने से लू लगने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
इस मौसम में लोगों का पाचन भी काफी खराब होता है। लेकिन खाने के बाद छाछ का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है।
गर्मियों में शरीर का ठंडा रहना जरूरी होता है। इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन छाछ माना जाता है। दरअसल, छाछ की तासीर ठंडी होती है।
छाछ में पानी की ज्यादा मात्रा होती है। साथ ही, पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं। नियमित रूप से छाछ का सेवन करने से स्किन हाइड्रेट रहती है।
गर्मियों में रोजाना 1 गिलास छाछ का सेवन करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ