घर में गेहूं का दाना रखने से क्या होता है?


By Ayushi Singh03, May 2025 09:46 AMnaidunia.com

अक्सर लोग जीवन में कई उपायों को अपनाते हैं,जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं कि घर में गेहूं का दाना रखने से क्या होता है-

समृद्धि का प्रतीक

गेहूं को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इसे घर में रखने से शुभ फलों की प्रापत होती है। साथ ही, खुशियों का आगमन होता है।

सूर्य दोष होता है कम

कहा जाता है कि रविवार के दिन गेहूं का दान करने से सूर्य दोष कम होता है और इससे भाग्य का साथ मिलता है।

बनी रहती है सुख-शांति

माना जाता है कि शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और इससे पारिवारिक माहौल शांत रहता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में गेहूं का दाना लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर लटकाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

तिजोरी में रखें

तिजोरी में गेहूं का दाना रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही, पैसों की तंगी दूर होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन कारणों से घर में गेहूं का दाना रखना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सुबह घर के पास तितली आना किन बातों का संकेत देता है?