हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति आती है और बरकत भी बनी रहती है। आइए जानते हैं कि तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाने से क्या होता है-
ऐसा माना जाता है कि तुलसी की सुखी लकड़ियों को जलाकर पूरे घर में धुमाएं। इससे सकारात्मक संचार होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती है।
पूजा के समय में तुलसी की सूखी लकड़ियों को जलाना चाहिए। इससे घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और वह प्रसन्न भी होती है।
अगर जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो तुलसी की सुखी लकड़ियों को जलाना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है।
जिन लोगों के कुंडली में ग्रह दोष की समस्या चल रही है,तो वह लोग पूजा करते समय तुलसी की सुखी लकड़ियों को जलाएं। इससे ग्रह दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।
भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा प्रिय है। अगर उसकी सूखी लकड़ियों को विष्णु जी के सामने जलाते है, तो इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।
अगर किसी इंसान की घर पर नजर लगी है,तो शाम के समय में तुलसी की सुखी लकड़ियों को जलाएं और घर के मुखय के दार पर रखें दें। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।
इन कारणों से तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाया जाता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM