तुलसी घर के आंगन में क्यों लगाई जाती है?


By Ayushi Singh27, Aug 2024 04:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी पौधे का विशेष महत्व है। इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है और भगवान विष्णु को यह पौधा बहुत ही प्रिय है। आइए जानते हैं कि तुलसी घर के आंगन में क्यों लगाई जाती है-

नहीं होता नकारात्मक शक्ति का संचार

ऐसा माना जाता है कि घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक शक्ति का संचार नहीं होता है और सकारात्मक का वास होता है।

दूर होते हैं क्लेश

घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से घर-परिवार के क्लेश दूर होते हैं और परिवार के बीच में आपसी प्रेम बना रहता है।

दूर होता है वास्तु दोष

अगर किसी प्रकार से घर में वास्तु दोष है, तो आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और शांति बनी रहती है।

आती है सुख-समृद्धि

ऐसा कहा जाता है कि घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और खुशहाली बनी रहती है।

होता है वास

घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी का वास होता है और सभी लोगों पर उनकी कृपा बनी रहती है।

शुद्ध रहता है वातावरण

अगर घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो इससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है और घर में शांति का माहौल बना रहता है।

इन कारणों से तुलसी घर के आंगन में लगाई जाती है।  एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दीपक में कपूर जलाने से क्या होता है?