हल्दी के आटे का दीपक जलाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh24, Jan 2025 11:45 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व है और इसे जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। आइए जानते हैं कि हल्दी के आटे का दीपक जलाने से क्या होता है-

दूर होती है आर्थिक तंगी

माना जाता है कि हल्दी के आटे का दीपक जलाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

सुख-समृद्धि का वास

घर में सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं तो रोजाना शाम के समय में हल्दी के आटे का दीपक जलाना चाहिए। इससे सुख-शांति का वास होता है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

हल्दी के आटे का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दूर होता है वास्तु दोष

घर में वास्तु दोष के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के आटे का दीपक जलाएं।

ढैय्या का दुष्प्रभाव होता है कम

हल्दी का दीपक जलाने से शनि साढ़े साती और ढैय्या का दुष्प्रभाव कम होता है। इससे जीवन में कई शुभ परिणाम मिलते हैं।

माता लक्ष्मी होती है प्रसन्न

हल्दी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, घर में वास भी करती है।

इन कारणों से हल्दी के आटे का दीपक जलाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सत्यनारायण कथा घर में किस दिन करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं?