घर में सुख,शांति और परिवार के लोगों के बीच प्रेम बनाए रखने के लिए सत्यनारायण की कथा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं, किस दिन सत्यनारायण की कथा कर सकते हैं।
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में इस दिन सत्यनारायण कथा करने से शुभ फल प्राप्त हो सकता है।
मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा कराना शुभ माना जाता है। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है।
एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व है। इसलिए, इस दिन सत्यनारायण की कथा करने पर पापों से मुक्ति मिल सकती है।
अगर आपके घर गृह प्रवेश, नामकरण, नए काम की शुरुआत या शादी का माहौल है, तो ऐसे में सत्यनारायण कथा करना शुभ हो सकता है।
अगर आप इन दिनों पर सत्यनारायण की कथा घर में करते हैं, तो इससे सुख, शांति धन संबंधी समस्याओं और पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिल सकती है।
सत्यनारायण की कथा करने के लिए घर की सफाई करें, भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित कर गंगाजल से साफ करें और पीले वस्त्र पहनकर कथा करें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com