माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और इनकी पूजा पूरे विधि-विधान से करने पर सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। आइए जानते हैं कि माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाने से क्या होता है-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाने से शुक्रदोष दूर होता है और इससे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही , आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
कहा जाता है कि माता लक्षमी को बताशे का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती है और इससे प्रेम बना रहता है।
सफेद रंग को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, बताशे भी सफेद रंग के होते हैं, इसे माता लक्ष्मी को अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
बताशे का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है और शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूजा करना शुभ माना जाता है और जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
माना जाता है कि माता लक्षमी को बताशे का भोग लगाने से घर-परिवार में सुख- समृद्धि का वास होता है। साथ ही, खुशियों का आगमन होता है।
इन कारणों से माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM