शिव जी को देवों के देव कहा जाता है, जो पूरे संसार पर अपनी दृष्टि बनाए रखते हैं। वह अपने भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं और शिव जी को एक लोटे जल से भी प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि शिव जी को नारियल चढ़ाने से क्या होता है-
ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर नारियल पानी चढ़ाने से शिव जी की पूजा के दौरान ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है। इस वजह से पूजा का फल नहीं मिलता है।
ऐसा माना जाता है कि नारियल को माता लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है और माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं। इसी वजह से शिव पूजन में नारियल अर्पित करना मना होता है।
नारियल शिवलिंग पर नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए, जबकि भगवान शिव को नारियल चढ़ाया जा सकता है । भगवान शिव को अर्पित को चढ़ाया हुआ नारियल नहीं खाना चाहिए।
अगर पूजा के दौरान शिवलिंग पर नारियल चढ़ाते हैं, तो इससे भगवान शिव नाराज होते हैं और किसी भी शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है।
अगर शिवलिंग पर नारियल चढ़ाते हैं, तो इससे शिव जी अपने भक्तों पर कृपा नहीं बरसाते हैं। इसके साथ ही, वह रुष्ट हो जाते हैं।
शिवलिंग पर नारियल चढ़ाने से जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, कई जरूरी कामों में या परिवार के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इन कारणों से शिव जी को नारियल नहीं चढ़ाया जाता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM