सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर कुमकुम चढ़ाने से क्या होता है-
कहा जाता है कि शिवलिंग पर कुमकुम चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि कुमकुम को सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
भगवान शिव को वैरागी और संहारक माना जाता है, इसलिए शिवलिंग पर कुमकुम अर्पित करने की मनाही होती है।
कुमकुम आमतौर पर विवाहित महिलाएं अपने माथे पर लगाती है,जो उनके सौभाग्य और पति की लंबी उम्र का प्रतीक है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चंदन, भस्म, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, गंगाजल आदि अर्पित करें।
कहा जाता है कि शिवलिंग पर कुमकुम चढ़ाने से भगवान शिव नाराज होते हैं और इससे शुभ फल भी नहीं मिलते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
शिवलिंग पर कुमकुम नहीं चढ़ाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM