सफेद गुड़हल का फूल चढ़ाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh04, Jul 2024 06:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में पेड़-पौधे के साथ फूलों का भी महत्व है। सभी देवी-देवताओं को उनके अनुसार फूल चढ़ाने से फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते हैं कि सफेद गुड़हल का फूल चढ़ाने से क्या होता है-

आती है सुख-समृद्धि

इस फूल को खासकर पूजा के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। शिवलिंग पर सफेद गुड़हल चढ़ाने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

माना जाता है शुभ

सफेद गुड़हल के फूल को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से धन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और आर्थिक में सुधार होता है।

मां दुर्गा को है प्रिय

सफेद गुड़हल का फूल मां दुर्गा को अति प्रिय है। इस फूल को मां दुर्गा को अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और वह उस घर में भी वास करती हैं।

दूर होती है नकारात्मकता

इस फूल को रोजाना पूजा के दौरान लक्ष्मी जी को अर्पित करने से कृपा बनी रहती है। साथ ही, नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का वास होता है।

आती है वैवाहिक जीवन में खुशियां

इस फूल को घर के मंदिर में अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है और परिवार के मनमुटाव दूर होते हैं। घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

इस पेड़ को किस दिन लगाएं?

सफेद गुड़हल के फूल को घर के आंगन में लगाने से सुंदरता बढ़ती है। इस फूल के पौधे को शुक्रवार के दिन घर में लगाते हैं। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

इन वजहों से सफेद गुड़हल का फूल चढ़ाया जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

जल्द पैसों में खेलेंगे 3 राशि वाले, 12 साल बाद होगा चमत्कार