हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधे को पूजनीय माना जाता है और इनमें से कुछ पेड़-पौधे को लगाने से विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि घर में पपीता का पेड़ लगाने से क्या होता है-
वास्तु के अनुसार घर में पपीता का पेड़ लगाना अशुभ माना जाता है और इससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अगर पपीता का पेड़ अपने आप उग जाता है, तो उसे उखाड़कर दूसरी जगह लगा देना चाहिए। इससे किसी प्रकार का दोष नहीं लगता है।
घर में पपीता का पेड़ लगाने से धन हानि का सामना करना पड़ता है और आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है।
वास्तु के अनुसार,घर में पपीता का पेड़ लगाने से घर-परिवार में अशांति का माहौल बना रहता है और क्लेश भी बढ़ते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पपीता के पेड़ में पितरों का वास होता है और इसे घर में लगाने से बचना चाहिए। इसे घर में लगाने से संतान को कष्ट होता है।
घर में पपीता का पेड़ लगाने से घर-परिवार में क्लेश बढ़ता है और आपसी प्रेम भी कम होता है। इससे काफी नुकसान भी झेलना पड़ता है।
इन कारणों से घर में पपीता का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM