अक्सर लोग अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए कई पेड़-पौधों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ पौधों को लगाना शुभ भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि घर में एलोवेरा का पौधा लगाने से क्या होता है-
वास्तु के अनुसार घर में एलोवेरा का पौधा लगाने से परिवार के बीच में आपसी प्रेम बढ़ता है और प्रतिष्ठा बढ़ती है।
एलोवेरा का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
घर में एलोवेरा का पौधा लगाने से तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है। इससे विचार भी अच्छे आते हैं।
घर में एलोवेरा का पौधा लगाने से जीवन में आ रही सारी बाधाएं दूर होती है और सारे काम भी बनने लगते हैं।
वास्तु के अनुसार घर में एलोवेरा का पौधा पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में तरक्की बढ़ती है।
घर में एलोवेरा का पौधा लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती है। इससे घर में पैसों की बरकत भी बनी रहती है।
इन कारणों से घर में एलोवेरा का पौधा लगा सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM