पीले रंग का कलावा बांधने से क्या होता है?


By Ayushi Singh17, Sep 2024 01:18 PMnaidunia.com

अक्सर पूजा-पाठ के दौरान कलावा बांधा जाता है और इसे बांधना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि पीले रंग का कलावा बांधने से क्या होता है-

मजबूत होता है ग्रह

जिन लोगों के कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है, उन लोगों को पीले रंग का कलावा बांधना चाहिए। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, तो पीले रंग का कलावा बांधने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

बनी रहती है कृपा

पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसलिए पीले रंग का कलावा बांधने से विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है।

आर्थिक समस्याओं से राहत

अगर जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो पीले रंग का कलावा बांधने से आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है।

दूर होता है नजर दोष

अगर घर में किसी व्यक्ति को हमेशा नजर लगती है, तो उसे पीले रंग का कलावा बांधना चाहिए। इससे जल्द ही नजर दोष दूर होता है।

बनी रहती है खुशहाली

पूजा के दौरान पीले रंग का कलावा बांधने से घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है और इससे खुशहाली बनी रहती है।

इन कारणों से पीले रंग का कलावा बांध सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दर्पण के सामने सोने से क्या होता है?