शरीर के लिए विटामिन्स काफी जरूरी होता है। विटामिन्स की कमी के कारण शरीर में कई लक्षण दिखने लगते है।
शरीर में विटामिन-B 12 की कमी होने से कई समस्याएं होने लगती है, जो सेहत पर बुरा असर डालते है। आइए जानते है कि विटामिन-B 12 से क्या-क्या होता है।
शरीर में विटामिन-B 12 की कमी होने से व्यक्ति को एनीमिया होने का खतरा हो सकता है। ऐसी स्थिति में शरीर का रंग हल्का पीला हो जाता है।
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में प्रचुर मात्रा में विटामिन-B 12 नहीं मिल रहा है, तो शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है।
शरीर में विटामिन-B 12 की कमी होने से मुंह में छाले होने की अधिक संभावना होती है। इसके साथ ही मुंह में सूजन भी हो सकती है।
व्यक्ति के शरीर में विटामिन-B 12 की होती है उसके सिर में हमेशा दर्द होता रहा है और दिमागी कामकाज पर प्रभाव पड़ता है।
शरीर में विटामिन-B 12 की कमी होने पर इंसान के हाथ-पैरों में झनझनाहट होने लगती है। इसके अलावा बॉडी के दूसरे हिस्सों में भी झनझनाहट हो सकती है।
शरीर में विटामिन-B 12 की कमी होने पर व्यक्ति को अंडा, मछली, बादाम, दूध और दही का सेवन करना चाहिए। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से विटामिन-B 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।