अशोक का पेड़ घर के सामने लगाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh20, Jun 2024 03:00 PMnaidunia.com

अक्सर लोग अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए अशोक का पेड़ लगाते हैं, लेकिन इस पेड़ से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही,वास्तु दोष भी कम होता है। आइए जानते हैं कि अशोक का पेड़ घर के सामने लगाने से क्या होता है-

दूर होती है नकारात्मक उर्जा

अशोक के पेड़ को घर में लगाने से नकारात्मक उर्जा का वास नहीं होता है। साथ ही, घर को माहौल भी अच्छा रहता है।

दूर होता है तनाव

अशोक के पेड़ को नियमित जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे जीवन के सारे तनाव भी दूर होते हैं।

कम होता है क्लेश

वैवाहिक जीवन के लिए अशोक का पेड़ शुभ माना गया है। इससे रिश्ते भी मजबूत होते हैं और आपसी प्यार बढ़ता है।

पूर्ण होती है मनोकामना

घर में पूजा-पाठ के दौरान अशोक के पत्ते को तोरण बनाकर मुख्य द्वार पर लगाते हैं। साथ ही, इसके पत्ते को भगवान के पास चढ़ाया जाता है, जिससे व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है।

दूर होती है आर्थिक तंगी

अशोक के पेड़ को रोजाना जल चढ़ाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही, आर्थिक तंगी भी दूर होती है।

कौन से दिन लगाना चाहिए?

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन अशोक का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

अशोक का पेड़ घर के सामने लगाने से ये सारी चीजें होती हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सपने में मरे लोगों का आना क्या संकेत देता है?