काली उड़द दाल का प्रयोग खाने में किया जाता है,लेकिन इसके कुछ उपायों से परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि काली उड़द दाल को काले कपड़े में बांधने से क्या होता है-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काली उड़द दाल को काले कपड़े में बांधकर रखने और बहाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
काली उड़द दाल को काले कपड़े में बांधकर रखने से जीवन में समस्याओं से मुक्ति मिलती है और इससे सुख-शांति का वास होता है।
शनिवार के दिन काली उड़द दाल को पीसकर उसका पकौड़े बनाकर काले कुत्ते को खिलाने से जीवन की सारी बाधाएं दूर होती है।
शनिवार को काली उड़द दाल, दही और सिंदूर लेकर पीपल पेड़ के नीचे रखने से धन लाभ के योग बनते हैं।
शनिवार के दिन काली उड़द दाल का दान करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती है और इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।
काली उड़द दाल शनिदेव को बेहद प्रिय है और इसे खाने से कुंडली में चल रहे सारे कष्ट दूर होते हैं और ग्रह मजबूत होता है।
इन कारणों से काली उड़द दाल को काले कपड़े में बांधकर रखना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM